फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पार करते समय बाइक सवार ने छह साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौत; परिवार में मातम

Wed, 01 Jul 2026 04:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

हादसे में आरोपी बाइक चालक भी घायल हो गया लेकिन हादसे को देखते हुए वह घायल होने के बाद भी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
मृतका की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर मोड़ स्थित पेट्रोलपंप पर लगे फ्रीजर से ठंडा पानी लेने के सड़क पार कर रही एक बालिका को मंगलवार की देर शाम बेकाबू बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिका की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं इस हादसे में आरोपी बाइक चालक भी घायल हो गया लेकिन हादसे को देखते हुए वह घायल होने के बाद भी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन

    
क्या है मामला
मूलतः देवरिया और वर्तमान में मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर निवासी प्रिंस यादव जो कि मजदूरी का काम करता है। बताया कि उसके घर के सामने सड़क के दूसरी ओर एक पेट्रोल पंप है, जहां फ्रीजर होने के चलते बीते कई दिनों से उसके घर के सदस्य वहां से ही पानी भरते हैं। 

मंगलवार की देर शाम आठ बजे उसकी 6 वर्षीय बड़ी बेटी अनुष्का यादव अपनी मां के साथ सड़क पार कर पेट्रोल पंप पर जा रही थी। इसीबीच बेल्थरा रोड की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनुष्का दूर जा गिरी, वहीं हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया लेकिन उसके बाद भी वह उस स्थिति में फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्ची अनुष्का यादव की हालत को बेहद गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला के लिए रेफर कर दिया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतका के पिता ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं, इसमें मृतका बड़ी थी जबकि इस घटना के बाद उसकी बहन आकृति सदमे में हैं। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया तथा मृतका के पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें