नगर के नौसेमरघाट स्थित बारहदुअरिया शिव मंदिर से निकली यात्रा में शामिल प्रभु श्रीराम और लक्ष्
महर्षि विश्वामित्र के साथ पौराणिक काल में जिस मार्ग से होकर प्रभु श्रीराम बक्सर स्थित ऋषि विश्वामित्र के आश्रम पहुंचे थे। उसी मार्ग पर मंगलवार को लोक दायित्व न्यास की ओर से प्रभु श्रीराम की झांकी के साथ यात्रा निकाली गई।
इस दौरान मार्ग में नौसेमरघाट स्थित बारहदुअरिया शिव मंदिर में यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पौराणिक कथानक के अनुरूप शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया तथा पौधारोपण कर भगवान राम की निशानियों को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
लगभग एक घंटे के कार्यक्रम के बाद यात्रा बिहार के बक्सर जिले के लिए रवाना हो गई। ‘रघुभूमि से तपोभूमि यात्रा’ के संयोजक डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मां सरयू और तमसा के अविरल प्रवाह और पवित्रता की रक्षा का संदेश देना इसका उद्देश्य है।
इस अवसर पर आचार्य अभिनव तिवारी, अलंकार सिंह कौशिक, दुर्गेश सिंह, दिग्विजय सिंह, अनिल, प्रभात कुमार राय, नौसेमर शिवमंदिर के महंत रामदास आदि उपस्थित रहे।