बढुआ गोदाम (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह गांव के पास शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत सुनील राजभर 24 पुत्र ओरी लाल राजभर कोपागंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाबूपुर गांव का निवासी था।
शुक्रवार को वह रौरीडीह गांव निवासी अपनी बहन के यहां गया हुआ था। वापस घर लौटने के दौरान देर रात करीब 8 बजे के करीब रेवरीडीह गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के कागजात से युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद