फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चना उत्पादन में जिले मोतीलाल को मिला राज्य में तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के किसानों ने आधुनिक तरीके से खेती कर राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाया है। जबकि जिले स्तर पर कई किसानों ने परचम फहराया है। रानीपुर ब्लाक के हाफिजपुुर गांव निवासी मोतीलाल यादव ने चना उत्पादन में तीसरा स्थान हासिल किया है। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के रौदा भगवानपुर गांव के योगेंद्र कुमार राय ने गेहूं उत्पादन में जिले मेें पहला स्थान हासिल किया है। वहीं गाय से 26 लीटर दूध का उत्पादन कर जिले मेें पहला स्थान हासिल किया है। परदहां ब्लाक क्षेत्र के इंद्रपुर गांव के किसान सुरेश प्रसाद मौर्य ने पातगोभी उत्पादन में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं पुरस्कृत किसान जिले के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के हाफिजपुुर गांव निवासी मोतीलाल यादव ने चना उत्पादन में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। एक हेक्टेयर में 33.21 क्विंटल पैदावार हासिल किया। इस संबंध मोतीलाल यादव का कहना था कि खेत में काफी मात्रा में गोबर की खाद डालते हैं। पूसा 262 का बीज बोया था। समय-समय पर कृषि विशेषज्ञों की मदद लेता रहता हूं। कृषि विभाग स्वयं जाकर तकनीकी जानकारी लेता रहता हूं। कहा कि परंपरागत खेती से हटकर वैज्ञानिक विधि से खेती किया जाए तो अधिक उत्पादन लिया जा सकता है।
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के रौदा भगवानपुर के किसान योगेंद्र कुमार राय ने गेहूूूं का 62.80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इस संबंध में किसान योगेंद्र ने बताया कि खेत में गोबर की खाद डालता हूं। इसके साथ ही ट्रायोकोडर्मा सहित जैविक खाद का प्रयोग करता हूं। कहा कि वैैैज्ञानिक विधि से खेती करने पर ही अधिक उत्पादन हासिल करना संभव है।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक क्षेत्र के इंद्रपुर निवासी किसान सुरेश प्रसाद मौर्य ने पातगोभी का 280 क्विंटल का उत्पादन कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इस संबंध में किसान सुरेश ने बताया कि बहार प्रजाति की पातगोभी एक एकड़ में लगाया हूं। गोबर की खाद तथा जैविक खाद का प्रयोग करता हूं। सितंबर माह में पातगोभी का बीज डाल देता हूं। अक्तूबर माह में रोपाई कर देता हूं। दिसंबर माह के पहले सप्ताह से पातगोभी निकलने लगती है। एक बीघा से 60 हजार रुपया की पातगोभी बिक जाती है।
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के रुकुनपुरा निवासी पशुपालक रमेश यादव ने गाय से 26 लीटर दूूध का उत्पादन कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। पशुपालक रमेश का कहना था कि सिंधी साहीवाल गाय का पालन किया हूं। भूसा के साथ प्रति मीटिंग पांच किग्रा अनाज खिलाता हूं। समय-समय पर पशुपालन विभाग के वैैज्ञानिकों की सलाह लेता रहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें