मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस शनिवार को प्रेमी और महिला को पकड़कर थाने ले आई। पति ने पुलिस को सौंपी तहरीर और मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर आरोपी युवक द्वारा उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
महिला के पति ने बताया कि युवक दूसरे धर्म का है। वो बहला फुसलाकर उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार महिला पहले भी कई बार बिना बताए घर से भाग चुकी है। बिहार प्रांत के पटना निवासी महिला का प्रेमी का उसके घर आना जाना था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ राय ने बताया कि इस मामले में पति की तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।