फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाजार गई थी मां, बेटे ने शरीर पर गर्म पानी उड़ेला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ पर किराये के मकान में मां के साथ रह रहा युवक सोमवार की देर रात गरम पानी अपने ऊपर उड़ेल लिया। आस पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मधुबन तहसील के खजुआ सेमरा निवासी संतोष माली (42) अपनी मां के साथ कोपागंज के अदरी मोड़ के पास किराये के मकान में रहता था। नशे की लत के चलते उसकी पत्नी कई साल से उससे अलग रहती है। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे उसकी मां किसी काम से बाजार गई थी। इसी बीच संतोष ने गर्म पानी अपने शरीर पर उड़ेल लिया, जब उसकी मां घर पहुंची तो उसे अचेत देखकर आस पास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसओ कोपागंज विजयप्रकाश मौर्य ने बताया कि युवक नशे में रहता था इसी बीच वह गरम पानी अपने ऊपर डाल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें