फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रक से कुचलकर मां की मौत, बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के सहुवारी गांव के पास मंगलवार की देर शाम को एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उसका पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। लोगों की मदद से उसे मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बदामी देवी (48) पत्नी कन्हैया निवासी सिधारी आजमगढ़ अपने पुत्र मनोज के साथ घोसी की तरफ से बाइक अपने घर जा रही थी। घोसी मोहम्मदाबाद गोहाना रोड पर सहुआरी गांव के पास पहुंची थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे महिला सड़क पर गिर पड़ी। बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और कुचल कर उनकी मौत हो गई।
वहीं, बाइक चालक उसका बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा के बाद जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि मृतका के स्वजन को सूचना दे दी गई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की तरफ से कोई तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें