फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों का हाल जानने की रही बेताबी

Thu, 24 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में गुरुवार को शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों के मरने की खबर मिलते ही हज पर गए जाइरीन के परिवार व्याकुल हो उठे।
विज्ञापन



 लोग अपनों का हाल जानने के लिए बेताब रहे। सभी टीवी से चिपके रहे और खबर पर नजर रखे रहे। मोबाइल और अन्य माध्यमों से भी हज पर गए अपने परिवार के सदस्यों के हालत की जानकारी लेते रहे।


मऊ से राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी सहित कुल 311 लोग हज की यात्रा पर सऊदी अरब के शहर मक्का गए हुए हैं। गुरुवार को हज यात्रा के दौरान मक्का में शैतान को पत्थर मारने के दौरान भगदड़ गच गई। जिसके बाद वहां पर सैकड़ों लोग भगदड़ का शिकार हो गए। इस दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हजारों की संख्या में लोग घायल हो गए। जैसे ही इस हादसे की खबर सामने आई।
विज्ञापन



 लोगों में हज पर गए अपनों का हाल जानने की बेताबी रही। मऊ जिले से जितने भी लोग हज पर गए हुए हैं। उन सब लोगों के परिवार के लोग टीवी और अन्य माध्यम से अपने लोगों की जानकारी ली।


हादसे के बाद मऊ शहर में बिजली न रहने पर लोग टीवी की दूकानों पर गए और वहां पर टीवी को चलवाकर समाचार चैनलों पर वहां के हालात का जाना। इस दौरान हज पर जाने वाले परिवार के लोग काफी परेशान रहे। सभी अपनों के बारे में जानने के लिए फिक्रमंद नजर आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें