डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण
के मतदान के पूर्व गुरुवार को जिले के प्रेक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने पहले चरण के मतदान
स्थलों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रथम चरण में रानीपुर और
मुहम्मदाबाद गोहना में स्थित अतिसंवेनशील प्लस बूथों को भी देखा। तीनों ने
रानीपुर और म़ुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर मतदान के लिए रवाना हो रही पोलिंग
पार्टियों को विभिन्न चीजों के बारे में हिदायत भी दी।
गुरुवार को प्रेक्षक
वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय
सबसे पहले रानीपुर ब्लाक पहुंचे। वहां पर उन्होंने रानीपुर इंटर कालेज
पहुंचकर रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों की जानकारी ली।
वहां की स्थिति को
देखा। इसके बाद सभी मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर पहुंचे। वहां पर भी मतदान
केंद्रों को रवाना हो रहे मतदानकर्मियों के बातचीत की।
इस दौरान प्रेक्षक
वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी मतदानकर्मी किसी भी
मतदाता से दुर्व्यवहार नही करे। साथ ही आपत्तिजनक स्थिति बातें न करे।
वहीं
जिलाधिकारी ने सभी मतदानकर्मियों को ऐततियात और सावधानी से मतदान संपन्न
कराने की बात कही। जबकि पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने पुलिसकर्मियों को
सुरक्षा में मुस्तैद रहने की बात कही।