फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1250 दावेदारों के भाग्य पर लगेगी मुहर

Thu, 08 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रथम चरण के मतदान में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 1250 प्रत्याशियों के भाग्य शुक्रवार को मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। दोनों ब्लाकों के सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के बाद प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन



 प्रत्याशी पूरी रात बूथों पर अपने एजेंट बनाने से लेकर वहां पर अधिक से अधिक मतदाताओं को भेजकर अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर रणनीति बनाते रहे।


प्रथम चरण का मतदान रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में हो रहा है। इसमें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के 11 वार्डों का चुनाव होना है। इन वार्डों में कुल 160 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस ब्लाक में वार्ड संख्या नदवासराय से 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वार्ड संख्या 24 मड़हा पट्टी से 18 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 25 खैराबाद से 12 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 26 सुरहुरपुर से 15 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 27 करहां से 21 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 28 से 13 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 29 से 18 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 30 से 11 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 31 से 11 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 32 खानपुर से 18 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 33 रैकवारेडीह से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। रानीपुर ब्लाक में 111 पदों पर कुल 666 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन



 इनमें चार का निर्विरोध चुना जाना तय हैं। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना में 91 पदों पर 420 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें तीन का निर्विरोध चुना जाना तय हैं। मतदान के एक दिन पूर्व सभी प्रत्याशियों ने डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की।
विज्ञापन



 प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। देर रात तक प्रत्याशी अपने मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया साथ ही अपने एजेंटों को भी सहेजते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें