फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो लाख से ज्यादा बच्चों को लगेगी एमआर वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 10 फरवरी से 27 फरवरी तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 10 वर्ष आयु तक के दो लाख 60 हजार बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से टीकाकरण अभियान संचालित होगा। एक एएनएम को प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है।
बच्चों की संख्या अधिक होने की स्थिति में अतिरिक्त सत्र लगाए जाएंगे। टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों के समन्वय से कल 250 टीम काम करेगी। एक टीम में एएनएम के नेतृत्व में एक आशा और एक आंगनबाड़ी शामिल रहेगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीकाकरण के कार्य का ब्लॉक और जिला स्तरीय टीम सुपरविजन भी करेगी। टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होते ही अंतर विभागीय बैठक भी किया जाएगा।
अभी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिक्षा डीपीओ और अल्पसंख्यक विभाग के साथ बैठक का आयोजन कर पूरा खाकर तैयार कर लिया गया है। संयुक्त टीम जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल और मदरसों में जाकर टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के लिए विभाग की तरफ से माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। विभागों के समन्वय के साथ अभियान चलाया जाएगा। कक्षा पांच तक के दस साल के कुल दो लाख 60 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। -डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें