फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसबे की दो द़ुकानों से एक लाख से अधिक की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कसबे में एक आटो पार्ट्स की दुकान और एक जनसेवा केंद्र का रविवार की ताला तोड़कर चोर चांदी के पांच सिक्के और एक लाख दो हजार सात सौ रुपये उठा ले गए। सोमवार को दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के नीचे कटरे में राकेश कुमार की आटोपार्ट्स की दुकान है। पूर्ण बंदी के चलते दुकानदार राकेश कुमार ने अपनी दुकान बंद की थी। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देख राकेश को सूचना दी। दुकान पर पहुंचे राकेश ने देखा कि चांदी के पांच सिक्के और दस हजार रुपये चुरा ले गए थे। चोरों ने कैश बाक्स को तोड़ दिया था।
इस घटना को अंजाम देने के बाद चोर दुकान के सामने गोंठा निवासी शत्रुघ्न गुप्ता के जनसेवा केंद्र का भी ताला तोड़कर 92700 रुपये चुरा ले गए। शत्रुघ्न गुप्ता एचडीएफसी बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र भी चलाते हैं। चोर सीसी कैमरे को तोड़ दिया और हार्डडिस्क उठा ले गए। दोनों दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कसबे में चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत है। कसबे में कोरोना कर्फ्यू के चलते सभी दुकानें बंद हैं और पुलिसकर्मियों की पंचायत चुनावों की मतगणना में ड्यूटी लगी है। इसका लाभ उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल ने दोनों घटनाओं का तीन दिन के अंदर पर्दाफाश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि चोरी की घटनाओं का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें