फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सावन के पहले सोमवार पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया भोले का जलाभिषेक

विज्ञापन
नगर के भीटी ​स्थित ​शिवमंदिर पर सावन के पहले सोमवार को पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मऊ। सावन मास के पहले सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही शिव भक्तों और कांवड़ियों की लंबी कतारें मंदिरों में लग गईं। वैदिक मंत्रोच्चार और ‘’हर-हर महादेव’’ तथा ‘’बोल बम’’ के जयघोष से पूरा जनपद शिवमय हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और जनकल्याण की कामना की। नगर के महादेव घाट पर भक्तों का रेला लगा रहा, इससे सेल्फी प्वाइंट से बाल निकेतन पुल तक जाम लग गया।
शीतला माता धाम के मुख्य पुजारी पं. दीपक महाराज के अनुसार दिनभर में जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। गत वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले वर्ष करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के 125 प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
सावन माह के पहले सोमवार के मौके पर नगर के महादेव घाट, भीटी स्थित शिव मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिव मंदिरों पर तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। नगर के महादेव घाट पर ही 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
भारी भीड़ होने से सेल्फी प्वाइंट से बाल निकेतन पुल तक जाम लग गया। शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, पक्का पोखरा प्राचीन शिव मंदिर पर नौ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। कोपागंज प्राचीन गौरीशंकर शिव मंदिर, बारहदुअरिया शिव मंदिर पर 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

नगर के भीटी स्थित शिवमंदिर पर सावन के पहले सोमवार को पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें