मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड वितरण करते डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी सुरेंद्र बहादुर।
- फोटो : mau
मुहम्मदाबादगोहना तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जनता की समस्या सुनी। इस दौरान आए 124 में से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकतर मामले कब्जा करने, आवास नहीं मिलने और पैमाइश के रहे। दिवस में ताजोपुर गांव निवासी रामभवन सिंह पुत्र बुधिराम सिंह ने पैमाइस रिपोर्ट न देने, रतनपुरा निवासी विजय कुमार पुत्र शिवमुनी प्रसाद ने आवास बनाने के संबंध में, पार्वती देवी पत्नी राजेंद्र ने प्रधानमंत्री आवास न मिलने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।
सरवां गांव निवासी राम प्रसाद, संजय यादव पुत्र सकलदीप यादव पैमाइस के संबंध में शिकायती पत्र दिया। बाबूराम यादव पुत्र अंबिका यादव ने अवैध कब्जा हटाने के संबंध में, हरिकृष्ण पुत्र घनश्याम ने पैमाइस के संबंध में, अजय कुमार पुत्र हरिनाथ राम कब्जा करने के संबंध में, उत्तमचंद्र पुत्र शंभूनाथ ने इटैली ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा के संबंध में, नाली अवरोध के संबंध में, रामा राजभर पुत्र दीपचंद्र राजभर नेमजदूरी न देने के संबंध में, उदयभान पुत्र विश्वनाथ ग्राम सियावस्ती द्वारा कब्जा दिलाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। इस अवसर पर124 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें छह आवेदन पत्र का निस्तारण कर दिया गया। डीएम प्रकाश बिंदु ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनता बड़ी उम्मीद के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है इस लिए उनकी समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्य प्राथमिकता पर करें।
घोसी : तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 24 मामले आए। सिर्फ दो मामलों का ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जनता की समस्या सुनी। क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी सुबाष सिंह, अमीर सिंह, सुबाष निषाद, देवेंद्र राय, जमुना, जगन्नाथ सिंह आदित्य गेंहू क्रय केंद्र के प्रभारी की शिकायत की कि वह कम मूल्य पर गेहूं का भुगतान कर रहा। वार्ड संख्या 14 और नौ के कई लोगों ने कोटेदारों द्वारा सूची में नाम होने, आधार लिंक होने के बाद भी तीन महीने से अनाज न मिलने की शिकायत की। उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. सीएल सोनकर, तहसीलदार घोसी ओमप्रकाश पांडेय, बीडीओ घोसी हरिवंश प्रसाद, बीडीओ बड़रांव एफ आलम, अधिशासी अधिकारी घोसी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।