फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में संक्रमण रोकने को निगरानी समितियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार की शाम सदर एसडीएम जय प्रकाश यादव नेे कुर्थीजाफ़रपुर नगर पंचायत का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने अधिकारियों को कोरोना के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर पंचायत के संभ्रांत लोगों के साथ कोविड नियमों का पालन कराते हुए बैठक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया। वहीं अपील किया कि लोग आगे बढ़कर दूसरों को कोरोना संक्रमण के बारे में बताते हुए जांच को प्रेरित करें। जिससे संक्रमित लोगों को बचाया जा सके। नगर पंचायत कुर्थीजाफ़रपुर कार्यालय का भी एसडीएम जयप्रकाश यादव ने निरीक्षण किया। एसडीएम कोविड प्रोटोकाल को लेकर काफी गंभीर दिखे।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस गंभीर बीमारी को हल्के में न लें और घर में रहे, बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। बैठक में जफर अहमद,अल्ताफ अंसारी,जलालुद्दीन, सलाउद्दीन, मुमताज, सौरभ सिंह ,कानूनगो राजेश सिंह क्षेत्रीय लेखपाल सर्वेश सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी बैठक में निगरानी समिति का गठन किया गया। एसडीएम ने कहा कि जो लोग जांच कराने से घबरा रहे हैं निगरानी समितियो द्वारा लोगो को समझाया जाएगा कि जांच में सहयोग करें जिससे संक्रमण से लड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें