फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवती से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ छेड़खानी और परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अक्सर घर से बाहर घास काटने जाती है। आरोप है कि पिछले 15 दिनों से भीरा निवासी शहाबुद्दीन उसे रास्ते में अकेला पाकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करता था और जबरदस्ती हाथ पकड़ कर छेड़खानी करता था। पीड़िता ने बताया कि 14 अगस्त की शाम 7 बजे जब उसने इसकी शिकायत अपने घर वालों से की तो घर वालों ने शहाबुद्दीन से पूछताछ की। इस पर वह आगबबूला हो गया और अपने भाइयों वहाजुद्दीन, जैनुलआब्दीन, जमालुद्दीन व जियाउद्दीन के साथ मिलकर पीड़िता और उसकी मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट की और पीड़िता की दुकान में रखा सारा सामान निकालकर बाहर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें