अमर उजाला की ओर से दीपावली शुभ-लाभ महोत्सव का ऑनलाइन लकी ड्रॉ सोमवार को निकाला गया। मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने ड्रॉ निकाला। इसमें नगर के सदर बाजार स्थित शिवा ज्वेलर्स से खरीदारी करने वाले मोहम्मद अनस ने प्रथम पुरस्कार जीता। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 32 इंच की एलइडी टीवी की सौगात मिली। जिला सूचना अधिकारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अमर उजाला के लकी ड्रॉ से समाचार पत्र के पाठकों और विज्ञापनदाताओं में विश्वसनीयता बढ़ेगी।
अमर उजाला की ओर से 19 सितंबर से 30 अक्तूबर तक लोगों ने शुभ लाभ महोत्सव के तहत शहर के चिह्नित दुकानों से खरीदारी की थी। ऑनलाइन लकी ड्रॉ में दूसरा पुरस्कार सदर बाजार स्थित शिवा ज्वेलर्स से सत्यम तिवारी ने माइक्रोवेव ओवन, तीसरा पुरस्कार आआर ज्वेलर्स से अनुज पांंडेय ओटीजी ओवन, चौथा पुरस्कार के रूप में विजय ज्वेलर्स से खरीदारी करने वालीं कल्पना ने मिक्सर ग्राइंंडर जीता। पांचवां पुरस्कार ऐ.के. आरनामेन्ट्स से खरीदारी करने वाले अब्दुल मोजाहिद ने बैग ट्रॉली, छठा पुरस्कार मनीष ज्वेलर्स हाउस से खरीदारी करने वाले रत्नेश बंसल ने इंडक्शन इंफ्राडेड, सातवां पुरस्कार शिवा ज्वेलर्स से खरीदारी करने वाले हैंड ब्लैंडर, आठवां पुरस्कार आरआर ज्वैलर्स से खरीदारी करने वाले राहुल मौर्या ने ब्लूटूथ स्पीकर जीता। नौवां पुरस्कार विजय ज्वैलर्स से खरीदारी करने वाले रामजीवन पांडेय को ड्राई आयरन, दसवां पुरस्कर अंसारी टीवीएस से खरीदारी करने वाले आयुष कुमार ने इलेक्ट्रिक कैटल जीता।