फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट क्षेत्र में पहुंचा मोबाइल एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। हॉटस्पाट क्षेत्र के लोगों को रुपये निकालने के लिए अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेेगा। सोमवार को प्रशासन ने बैंक बंद देखकर हॉटस्पाट क्षेत्र के भरत मिलाप के पास एक मोबाइल एटीएम लगाने के लिए भेजा। जिससे रुपये की निकासी स्थानीय निवासी कर सके।
विज्ञापन

बताते चले कि बीते 19 अप्रैल को कोरोना पॉजीटिव का पहला मरीज मिलने के बाद कोपागंज कस्बे के दोस्तपुरा सहित डेढ़ किमी क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित कर क्षेत्र स्थित बैंक, दुकानों को बंद कर दिया गया है। जिस कारण रमजान के पवित्र महीना चलने के कारण लोगो के पास पैसों की कमी हो गयी थी। लोगों को मोबाइल एटीएम खोलवाने की मांग पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार की सुबह जिला सहकारी का मोबाइल एटीएम कोपागंज रवाना किया। जिसे भरत मिलाप के पास स्थापित किया जा रहा है। बताते चले कि प्रशासन द्वारा विगत बुधवार की शाम कोपागंज थाने में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हॉटस्पाट क्षेत्र तथा बफर जोन में रुपये निकासी के लिए मोबाइल एटीएम रखे जाने का सुझाव रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें