मुहम्मदाबाद गोहना में मानदेय भुगतान को लेकर खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र देते मनरेगा कर्मी।सं
गत आठ माह से मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मचारी भुखमरी की कगार पर है। शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों ने भुगतान के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और मंडलायुक्त को संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी कलाकार पांडेय को मांग पत्र सौंपा।
मनरेगा कर्मचारियों का कहना था कि सभी मनरेगा कर्मियों का मानदेय जुलाई 2025 से लंबित है। दीपावली, दशहरा और होली का प्रमुख त्यौहार बीत गया, लेकिन किसी भी कर्मचारी को एक पैसे का भुगतान नहीं मिला। उनके परिवार के सामने समस्या है।
कहा कि मानदेय भुगतान को लेकर गत 23 फरवरी को लखनऊ में रोजगार गारंटी आयुक्त उत्तर प्रदेश से मिलकर उन्हें मांग पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मानदेय न मिलने से गांव में कंप्यूटर ऑपरेटर, रोजगार सेवक, कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य मनरेगा कर्मियों के सामने काफी समस्या है। खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से विक्रम कुमार, शहंशाह आलम, शशि कला, सरोज, माया, ममता, चंदा सिंह, इंद्रजीत आदि शामिल थे।