फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा लोकपाल ने की धांधली की शिकायत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। परदहां विकास खंड के कासिमपुर गांव में मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल कासिमपुर पहुंच गए। लोकपाल ने ग्राम सभा में बने आवास ,सड़क ,मनरेगा के तहत हुए कच्चे कार्य को देखा। इसके साथ ही साथ अधूरे पड़े कार्यो को देख नाराजगी जताई तथा अधूरे कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने मनरेगा मजदूरों से मजदूरी के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

कासिमपुर गांव में विगत दिनों कुछ ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत धाधंली का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जांच के लिए मनरेगा लोकपाल आजमगढ़ से कासिमपुर गांव पहुंचे। लोकपाल ने ग्राम सभा में बने आवास ,रास्ता के साथ साथ मनरेगा के तहत बने कच्चे रास्तों का निरीक्षण किया। विकास कार्यो के निरीक्षण के दौरान उन्होंने हुए कार्यो की जांच की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राजेश तिवारी, सचिव दयाशंकर सिंह एपीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें