फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवक पर मनबढ़ों ने किया हमला, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा काछी कला स्थित फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार की सुबह बारिश से बचने के लिए एक बाइक चालक ने बाइक रोकी। इस दौरान पीछा कर रहे चार बाइक से आए आठ मनबढ़ों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि निजामुद्दीनपुर निवासी ओमप्रकाश गौतम रतनपुरा स्थित एक प्राइवेट फर्म में कार्यरत हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकले थे। काछी कला ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बारिश देख बाइक रोक दी, इस बीच एक बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब तक वह समझ पाता, तब तक चार बाइक से उतरे आठ हमलवारों ने हाॅकी डंडे से उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पीड़ित ने पुलिस को चार नामजद और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें