फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाईस्कूल के अभिलेख में की हेराफेरी, शिक्षक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के जोगरी गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर और कोर्ट के आदेश पर उसी गांव के शिक्षक पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने हाईस्कूल के अभिलेख में हेराफेरी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दर्ज केस के अनुसार, जोगरी गांव निवासी रमेश चंद यादव ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि उसके गांव का रामप्रवेश यादव हाईस्कूल की जन्मतिथि में हेराफेरी कर सिद्धार्थनगर के एक सरकारी विद्यालय में नौकरी कर रहा है। आरोप लगाया कि रामप्रवेश यादव की प्राथमिक विद्यालय में जन्मतिथि 2 फरवरी 1984 दर्ज है। आरोपी शिक्षक ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास स्थित देवर्षि देवल इंटर कॉलेज में सत्र 1996-97 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी लेकिन अनुत्तीर्ण हो गया था। बाद में आरोपी ने अपनी जन्म तिथि बदलकर मऊ जनपद के एक अन्य कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। उत्तीर्ण हाई स्कूल के अभिलेख में उसकी जन्म तिथि 1 जनवरी 1985 दर्ज है। इसी अभिलेख पर वह सिद्धार्थनगर में शिक्षक की नौकरी कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए स्थानीय कोतवाली और पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में कूटरचना और धोखाधड़ी आदि की धाराओं में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जोगरी गांव निवासी रामप्रवेश यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें