फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी रूप से दक्ष होंगी अल्पसंख्यक बेटियां

Sat, 19 Jan 2019 11:56 PM IST
पवन सिंह सुभाष यादव/मऊ
विज्ञापन
skill India
विज्ञापन
    
विज्ञापन

आईटीआई क्षेत्र में अल्पसंख्यक वर्ग के परिवारों की बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की पहल पर जिले में आईटीआई महिला शाखा का निर्माण जल्दी ही शुरू किया जाएगा। आईटीआई महिला शाखा के निर्माण के लिए विभाग की तरफ से खाका तैयार कर लिया गया है। इसके निर्माण में 6.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा 4.99 करोड़ की लागत से व्याख्यान कक्ष, लैब आदि का निर्माण किया जाएगा। राजकीय महिला आईटीआई का निर्माण होने से कई ट्रेडों का प्रशिक्षण बालिकाओं को मिलने लगेगा। जनपद में बालिकाओं के लिए यह पहला राजकीय आईटीआई होगा। इसके संचालन से जिले में अल्पसंख्यक बेटियों की रोजगार परक व्यावसायिक क्षमता को विकसित करने में मदद मिलेगी।      
विज्ञापन


जिला मुुख्यालय पर स्थित बुनाई विद्यालय में सीमित ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें कई ट्रेडों की पढ़ाई के लिए न तो संसाधन थे और न ही उनके लिए व्याख्यान ही थे। अल्पसंख्यक बाहुल्य जिले में बेटियों के लिए अलग से राजकीय आईटीआई की व्यवस्था नहीं थी।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की पहल पर भारत सरकार ने राजकीय बुनाई विद्यालय को ही उच्चीकृत करने का निर्णय लिया। कई अन्य ट्रेडों की मान्यता देकर उनका प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है।

शहर में कहीं अन्य उपयुक्त जमीन न मिलने पर बुनाई विद्यालय परिसर में ही आईटीआई महिला शाखा का निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। महिला शाखा के लिए 6.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 4.99 करोड़ रुपयों की लागत से सात व्याख्यान कक्ष, छह लैब, सम्मेलन कक्ष सहित अन्य आवश्यक भवन बनाए जाएंगे।

सभी ट्रेड के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मार्च से पहले ही इसके लिए बजट उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था का चयन करके निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बाबत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन कहते हैं कि आईटीआई की महिला शाखा के बन जाने से अल्पसंख्यक बेटियों की व्यावसायिक शिक्षा में आशातीत वृद्धि होगी। इससे बेटियों को रोजगार परक शिक्षा मिलेगी, जिससे उनके स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीटें रिक्त रहने पर अन्य वर्गों की बेटियों के भी प्रवेश यहां हो सकेंगे।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें