यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा मछुआ आरक्षण के मुद्दे पर भटकाने वाले नेताओं का बहिष्कार जरूरी है।संवैधानिक अधिकार यात्रा के दौरान कोपागंज के फतेहपुर में जनसभा को संबोधित किया और बोले कि 13 जनवरी को निषाद पार्टी 12वां संकल्प दिवस जनपद गोरखपुर में मनाएगी।
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्ट के संवैधानिक अधिकार यात्रा 34वें दिन बृहस्पतिवार को जनपद में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद यात्रा ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी से भातकोल मोड़ कोपागंज से काछी कला हाईवे से फ़तेहपुर ताल से बीबीपुर से सर्वोदय इंटर कॉलेज से मधुबन मोड़ से दुबारी तिराहा से मनपरवा गेट से बंधा से मिश्रौली से जनपद आज़मगढ़ के लिए रवाना हुआ। कोपागंज के फतेहपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद पार्टी अपने सिद्धांतों पर अडिग है।
विज्ञापन
वीर तुम बढ़े चलो-धीर तुम बढ़े चलो के आधार पर निषाद समाज के युवाओं को मछुआ आरक्षण के लिए आगे बढ़कर निषाद पार्टी का साथ देना होगा और संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा को आरक्षण मिलने तक आगे ले जाना होगा। कहा कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के आरक्षण के नाम पर केवल ठगने का काम किया है। अब अपने आरक्षण के मुद्दे से भटकाना नहीं है, भटकाने वाले नेताओं को समाज का बहिष्कार करना होगा।
बीते 31 दिसंबर 2024 की रात जनपद देवरिया से बलिया आते हुए खजेरी थाना क्षेत्र में हुए क़ाफ़िले के सड़क हादसे महिला मोर्चा के सदस्य घायल होने पर दुख जाताया। कहा कि सभी घायलों के उपचार का खर्च निषाद पार्टी वहन करेगी। निषाद पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कहा कि आगामी 13 जनवरी को निषाद पार्टी अपना 12 वां संकल्प दिवस गोरखपुर में मनाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जनपद से मछुआ समाज के लोग पहुचेंगे और संकल्प दिवस में ही मछुआ समाज के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक आरक्षण के मुद्दे को नई दिशा देने का काम किया जाएगा। इस मौक़े पर बाबू राम निषाद, मोहन निषाद, सुरेंद्र निषाद, राजन निषाद, पांचू निषाद, क्रांति निषाद, राम प्रकाश निषाद, महादेव निषाद, कल्पनाथ साहनी, रमेश निषाद, राम प्यारे निषाद, उर्मिला देवी, जनकनंदनी निषाद आदि मौजूद रहे।