रतनपुरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बिच्छेलाल राजभर ने जिलाधिकारी को पत्र देकर रतनपुरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। एमएमलसी ने कहा है कि 100 ग्राम पंचायत को जोड़कर रतनपुरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिया जा सकता है।
इसमें प्रमुख रूप से रतनपुरा बाजार की आबादी 6000 के साथ पड़ोसी गांव करऊत ग्राम पंचायत 3000, मुबारकपुर 5200, दतौड़ा 5000, सेहबरपुर 2400 गाढ़ा 5000 पहदेवाजीत 4000 एवं भुड़सुरी की आबादी 3500 को मिलाकर जनपद में एक नए नगर पंचायत का गठन किया जा सकता है। नगर पंचायत होने से इस क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।
रतनपुरा बाजार वासियों ने विधान परिषद सदस्य के इस कदम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। वलीदपुर, मधुबन, चिरैयाकोट के साथ रतनपुरा के नाम को अधिसूचित किया गया था। बाद में रतनपुरा को नगर पंचायत की अधिसूचना से अलग कर दिया गया। इसकी वजह से आज भी रतनपुरा ग्राम पंचायत की श्रेणी में है।