जिले में न्यूनतम तापमान गिरने और दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने से बृहस्पतिवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह दृश्यता बेहद कम रहने सेे वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
ठंड में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि गलन के चलते उंगलियों में दर्द महसूस हो रहा था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। तेज सर्द हवा चलने से लोग ठंड से बेहाल रहे। दोेपहर बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। बृहस्पतिवार को तड़के से ही आसमान में कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही।
सुबह लगभग छह बजे के समय दृश्यता बेहद कम होने के चलते वाहनों की गति काफी धीमी रही। अपने काम से जाने जाने वाले कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।
ठंड से राहत पाने को लेकर लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। अधिकतम तापमान तापमान स्थिर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 71 प्रतिशत रही। 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 76 प्रतिशत रही। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी।