फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन: 12 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन में सुशील कुमार प्रथम

विज्ञापन
रतनपुरा में अमर शहीद मंगल पांडे के जयंती पर आयोजित हुए मिनी मैराथन दौड़ में ट्राफी के साथ विजेता। - फोटो : MAU
विज्ञापन
रतनपुरा। अमर शहीद मंगल पांडेय के जन्मदिवस की स्मृति में हलधरपुर से शनिवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। 12 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जनपदों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जनपद के बड़ागांव निवासी सुशील कुमार को प्रथम स्थान मिला। दूसरे स्थान पर रतनपुरा ब्लाक के राजपाल राजभर को मिला जबकि तीसरे स्थान पर गाजीपुर जनपद के भाला गांव निवासी श्यामबली राजभर को मिला।
विज्ञापन

हलधरपुर से भारत माता की जय, वंदे मातरम, अमर शहीद मंगल पांडेय अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच 12 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ साढ़े नौ बजे मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मिनी मैराथन दौड़ हलधरपुर से तरवाडीह चौक और तरवाडीह से रतनपुरा तक हुई। इस मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए 12 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह लोगों का हुजूम खड़ा था।
इस दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। थानाध्यक्ष हलधरपुर डीके श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिभागियों के साथ साथ चल रही थी। प्रतियोगिता के आयोजक नंद कुमार विश्वकर्मा हर साल की भांति इस साल भरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे थे। लगभग 11 बजे जैसे ही प्रतिभागी रतनपुरा पहुंचे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने अपने निर्णय में मिनी मैराथन में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले धावकों के नामों की घोषणा कर दिया। प्रथम स्थान पाने वाले सुशील कुमार को 11,000 हजार रुपये ,द्वितीय पुरस्कार पाने वाले राजपाल राजभर को 5000 एवं तृतीय स्थान पर रहे श्याम बली राजभर को 3000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतिभाग करने वाले 12 धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के बाद स्थानीय खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में एक विचार गोष्ठी हुई। इस अवसर पर परमात्मानंद सिंह, प्रदीप कुमार पांडे, अवध नाथ सिंह, कमलाकांत यादव, अरुण कुमार भारतवंशी, विनीत कुमार तिवारी, साधु शरण सिंह, बृज नाथ राजभर, पप्पू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम अध्यक्षता नंद कुमार विश्वकर्मा एवं संचालन अरुण भारतवंशी एवं रमेश रतनपुरी ने किया। अंत में आयोजक नंद कुमार विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें