मऊ। अमर उजाला की ओर से विभिन्न बोर्ड के मेधावियों को सोमवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। नगर के बलिया मोड़ स्थित प्रसाद वाटिका में समारोह सुबह 10 बजे से होगा। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह छात्र छात्राओं को कॅरिअर से जुड़ी जानकारी और सवालों के उत्तर देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय होंगे।
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 10वीं और 12वीं के जिला टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। इन सभी बच्चों को अमर उजाला भविष्य ज्योति प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक शिवा ज्वैलर्स है। सहयोगी उत्तर प्रदेश सरकार, सह प्रायोजक सैनिक ग्रामीण हास्पिटल, सनबीम स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, वीएसआरके स्कूल, किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्रेड हर्ट स्कूल, अमृत मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल, सनबीम सीनियर सेकंडरी स्कूल, पीकेएस पब्लिक स्कूल व अजय जायसवाल हैं।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर्स होंगे सम्मानित
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025-26 के जिला टॉपर का सम्मान अमर उजाला द्वारा 29 जून को नगर के बलिया मोड़ स्थित प्रसाद वाटिका में किया जाएगा। इस मौके पर जिले के आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आला अधिकारियों की ओर से प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक, सह प्रायोजक, एसोसिएट स्पांसर को विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जो अपने-अपने स्कूल के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मेधावियों को अमर उजाला प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित करेगा। अधिक जानकारी के लिए 8765738300, 9026833373 पर संपर्क किया जा सकता है।