फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शराब की दुकान खोले जाने के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के लारेवा गांव में कंपोजिट शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा है। रविवार को भी महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग की टीम से दो घंटे तक बातचीत हुई। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दुकान यहीं खुलेगी। इसे रद्द नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर अचानक शराब की दुकान के लिए चिह्नित स्थान पर ग्रामीण पहुंचे और शराब की दुकान नहीं खुलेगी... के नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे l जानकारी मिलते ही आबकारी इंस्पेक्टर मोइन खान और थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो किसी बात को मानने को तैयार नहीं हुए। इसपर अधिकारियों ने ग्रामीणों के विरोध को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया कि यह दुकान शासन के नियमों के अनुसार आवंटित की गई है और इसे रद्द नहीं किया जा सकता। कहा कि दुकान हर हाल में इसी स्थान पर खुलेगी, अन्यथा विरोध करने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। आबकारी निरीक्षक मोइन खान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दुकान की चारदीवारी कराई जाएगी, मौके पर पुलिस सुरक्षा रहेगी और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हालांकि, ग्रामीण इस आश्वासन से असंतुष्ट रहे। प्रदर्शन कर रही किस्मती देवी, सचिन चौहान, राजेंद्र चौहान, सतपाल चौहान, दीपक चौहान, धर्मराज चौहान आदि लोगों ने बताया कि शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा। युवाओं और बच्चों के भविष्य पर असर पड़ेगा और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। ग्रामीणों ने दृढ़ता से कहा कि प्रशासन जो भी कार्रवाई करना चाहे करे, वे उसका भरपूर विरोध करेंगे, लेकिन अपने गांव में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। इस दौरान पुलिस बल तैनात रही। तनाव बढ़ता देख मोइन खान ने ग्रामीणों के इस विरोध को अपर जिलाधिकारी के समक्ष रखने और उच्चाधिकारियों के आदेश और फिर बैठक के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लेने का आश्वासन दिया। कहा कि तब तक दुकान खोलने की प्रक्रिया पर विराम रहेगा।
विज्ञापन

इस मामले को उच्चाधिकारियाें के सामने रखा जाएगा। उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - मोइन खान, आबकारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें