फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थी सम्मानित हुए

Sat, 14 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र हलीमाबाद गांव स्थित एएचएनवी कालेज के नए भवन का शिलान्यास व वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्र म पेश किए गए। कालेज के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि आज का युग बड़ी प्रतियोगिता का है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि हमें गर्व है कि एएचएनवी कालेज इस इस क्षेत्र की शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में सार्थक सहयोग दे रहा है। कालेज का हर संभव मदद की जाएगी।   इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, पूर्व प्रधानाचार्य जिल्लूर्रहमान, पूर्व मंत्री फौजदार प्रसाद, हरिश्चंद दूबे, शायर दिल खैराबादी, अम्मान अहमद, हीरालाल, वीरेंद्र कुमार, नदीम अहमद आदि समेत सैकड़ोंछात्र छात्राएं, अभिभावक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें