फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में सभी का हित है सुरक्षित

Sat, 14 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में शहीद स्मारक पर शनिवार को समाजवादी पार्टी की सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जितनी भी सराहना की जाए कम है। सपा सरकार ने चुनाव से पूर्व किए गए हर वादे को पूरा किया है।
विज्ञापन


 विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि सपा किसी जाति विशेष नहीं बल्कि पूरे समाज की पार्टी है। सपा में सबका हित सुरक्षित है। बलिया जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली में भाजपा का रथ रोका ठीक उसी प्रकार सपा उत्तर प्रदेश में रोकेगी।

सपा नेता विजय शंकर यादव ने बरहज में घाघरा नदी पर बनने वाले प्रदेश के तीसरे बड़े पुल को सपा सरकार की विशेष उपलब्धि बताया। जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव ने जिले में सड़क, बिजली, पानी आदि की उपलिब्धयों के बारे में गुणगान किया। सभा को रामकृपाल सिंह, दूधनाथ यादव, गुड्डु चौधरी, सुभाष यदुवंशी, हरिश्चंद्र पांडेय, राजेंद्र मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान लोगों को जहां जाम से जुझना पड़ा वहीं ताल रतोय में डूबी साढ़े तीन हजार एकड़ खेती की जमीन डूब जाने का भी मामला उठा। सभा स्थल पर जितेंद्र मल्ल, ममता चंद्रा, चंद्र प्रकाश यादव, रामभवन यादव, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें