मऊ। राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र की अध्यक्षता में वर्चुअल सभा का आयोजन किया गया। वर्चुअल सभा में मुख्य वक्ता केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी तथा केंद्रीय रेल,वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के इस वर्चुअल सभा में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी। व्यापारियों ने कहा कि देश में सरकारी विभागों के लाइसेंसों की वैद्यता आजीवन करने तथा बिजली की दरों में कटौती किया जाए। टोल टैक्स राशि कम किया जाए। मंडी समिति की दोहरी टैक्स व्यवस्था को समाप्त कर आयकर की छूट की सीमा को बढ़ाया जाए।
जीएसटी का सरलीकरण कर इसकी दरों को कम किया जाए। कोरोना लॉक डाउन अवधि में देश भर के व्यापारियों के समक्ष कारोबार के संबंध में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओम, जिला महामंत्री स्वतंत्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आईटी सेल आनंद ओमर, श्रवण सर्राफ, आनंद बरनवाल, जगदीश गुप्त, शिवकुमार जयसवाल, फतेहबहादुर गुप्ता, शमीम सर्राफ, रामनारायण साहू, बाबूलाल अग्रवाल, सफीक डायमंड, जमील सेठ आदि शामिल रहे।सभा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने किया।