फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिढ़वल मोड़ पर अंडरपास और चौराहे के निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
घोसी में जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव को पत्रक सौंपते लोग ।संवाद
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम मऊ के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे। गोरखपुर के भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पिढ़वल मोड़ पर चौराहा और अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे ज्ञापन में बताया कि हाजीपुर-पीढ़वल मोड़ घोसी तहसील क्षेत्र का महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। डिवाइडर पार करने के दौरान बीते एक माह में 10 से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
यहां चौराहा और अंडरपास बन जाने से लोगों को आने जाने में आसानी होगी। प्रभारी मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पत्रक को विभागीय स्तर पर आगे की कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि आवश्यक तकनीकी जांच व सर्वेक्षण के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज हो सके। इस दौरान चंद्रशेखर राम, हरेंद्र यादव, रविंद्र उपाध्याय, नागेंद्र मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें