युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सीएम युवा उद्यमी योजना की इस तरफ युवाओं का तेजी से रुझान बढ़ा है। योजना का लाभ देने में मऊ प्रदेश में 10वें स्थान पर है। योजना के तहत लक्ष्य 1850 के सापेक्ष 3396 ऑनलाइन आवेदन आए।
3170 आवेदन सही पाए गए। अब तक 1378 युवाओं को ऋण दिया जा चुका है। योजना के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं उत्तीर्ण है। आयु सीमा 21 से 40 तक रखी गई है। पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षो तक 100 प्रतिशत ब्याजमुक्त कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण मिलेगा।
शासन की तरफ से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1850 लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत 3396 ऑनलाइन आवेदन आए। अभी 691 फाइलें बैंकों में पेंडिंग में हैं। इस बाबत जिला प्रबंधक रैंप मुखराम भारती का कहना है कि अब तक 1378 युवाओं को ऋण मिल चुका है।
अभी 691 फाइलें बैंकों में लंबित है। वहीं एलडीएम अनिल कुमार सिन्हा का कहना है कि लक्ष्य का 74 प्रतिशत युवाओं को ऋण दे दिया गया है। शेष युवाओं को अगले हफ्ते प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगा।