भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सलहाबाद बचौना गांव में दबंगों द्वारा जबरदस्ती जमीन कब्जा करने के विरोध में शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान उन्होंने मांग किया कि दबंगों से गरीबों की जमीन बचाई जाए। इस दौरान बसंत कुमार ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार आई है तब से जमीन पर कब्जा करने की बात आम हो गई है।
दबंगों को न तो कानून का डर रह गया है और न ही पुलिस का। पुलिस गरीबों का सहयोग करने की बजाय दबंगाें की मदद कर रही है। सलाहाबाद बेचौना में भी दबंगों की करतूत उसी का हिस्सा है।
दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भाकपा माले के कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर इंद्रकल चौहान, विनोद सिंह, श्रीराम सिंह, संतोष, रामप्रवेश, गुलाब, हिरामन, रामरूद्र, सूरज, श्याम बहादुर, चंद्रशेखर, संदीप, जसवंत आदि उपस्थित रहे।