गलन बढ़ने से जनजीवन बेहाल है। धूप निकलने के बाद भी ठंड से लोग कांपते
रहे। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा फैल जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से
सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये का बजट आवंटन भी कर दिया गया है।
इसके
बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठवाई जा सकी है।
वहीं नगरपालिका प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने के लिए सिर्फ चिह्नित की
प्रक्रिया पूरी कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
मंगलवार
को सुबह से हल्की धूप निकली। लेकिन तेज सर्द हवा के चलने से धूप का असर ही
नहीं दिख रहा था। सुबह व शाम के समय रिक्शा, ठेला, खोमचा चलाने वाले तथा
फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वालों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
फुटपाथ पर दूकान लगाने वाले अपराह्न बाद ही दूकान बंद करने के लिए मजबूर हो
जा रहे हैं।
देर शाम तक चहल पहल रहने वाले बाजारों में शाम छह बजे तक
सन्नाटा पसर जा रहा है। जिला प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए
हैं। गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर एक बार फिर भीड़ लगने लगी
है।
जिला प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये अलाव जलवाने के
लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने
के लिए सिर्फ 10 सार्वजनिक स्थलों को ही चिंहित किया जा सका है।