फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चले ईंट

Tue, 15 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का चुनाव संपन्न होने के बाद अब गांवों में तकरार व मारपीट की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इसी तरह के एक मामले में कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव में दो पक्ष आमने -सामने आ गए। दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने के बाद फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


 पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले भाग गए। इसके अलावा घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिड़उत सिंहपुर में भी लाठी डंडा चलने के बाद फायरिंग हुई। इसमें एक व्यक्ति को छर्रा लग गया, जिससे वह घायल हो गया।


 इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चकजाफरी, दाउतपुर, सद्दोपुर, अरैला आदि गांवों में वादविवाद होने की सूचना है। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार चुनावी रंजिश को लेकर क्षेत्र में तनातनी बढ़ गई है। मड़हा गांव में सोमवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


 विवाद की जानकारी के बाद मंगलवार की सुबह नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समेत कुछ अन्य गणमान्य व्यक्ति दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने के लिए एकत्रित हुए। बातचीत के दौरान ही दोनों पक्ष एक बार फिर आक्रामक हो गए और देखते ही देखते ईंट पत्थर चलने लगे। एक पक्ष से फायरिंग भी की गई।


  सूचना मिलने पर मौके पर मुकामी पुलिस पहुंची। लेकिन मारपीट करने वाले मौके से भाग गए। घटना के संबंध में किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। चुनाव परिणाम आने के दो दिन के भीतर ही क्षेत्र के दाउतपुर, चकजाफरी, अरैला, सद्दोपुर आदि गांवों में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।


 चकजाफरी गांव में मारपीट में घायल व्यक्ति अशोक पुत्र रामनाथ की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अनिल,  सुनील, पंकज व पिंटू के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 घोसी संवाददाता के अनुसार पीड़उथसिंहपुर में चुनावी रंजीश को लेकर लाठी डंडा चलने  के साथ फायरिंग में एक व्यक्ति के चेहरे पर छर्रे लग गए।

 पुलिस ने घायल रूपनारायण पुत्र कृपाल की तहरीर पर 5 के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में     मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के तरफ से बालचंद पुत्र सुक्खी ने   भी रूपनारायण सहित 16 के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में थी।


मुकदमे के अनुसार मंगलवार की सुबह रूपनारायण के दरवाजे पर रंगनाथ  राय, दिनेशराय, मोनू, सज्जन राय, नरेंद्र निषाद पहुंच कर गाली गुप्ता देते हुए हमलावर होकर लाठी डंडा से मारने पीटने के साथ फायर कर दिए। फलस्वरूप रूपनारायण उर्फ डब्बू निषाद के चेहरे पर छर्रे लगा।


 इनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी  तरफ बालचन्द पुत्र सुक्खी निषाद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस घर  में घुसकर  मारपीट करने तोड़फोड़  का 16 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें