फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक

Thu, 16 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक गुरुवार को नगर के एएल नोमानी इंटर कालेज में हुई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने कहा कि हमें कान्वेेंट स्कूलों के शिक्षकों की तरह मेहनत करनी होगी। आपकी क्षमता और दक्षता में कहीं कमी नहीं है। केवल अपने कर्तव्यों का बोध करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



कहा कि विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होने पर उनके कारणों पर विचार करना होगा।  इसी क्रम में जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने सभी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन तथा शत प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।


 विद्यालयों में शैक्षिक माहौल बेहतर बनाया जाए। जिससे कि अभिभावकों व छात्र छात्राओं का विश्वास जीता जा सके। अंत में विद्यालयों में डाटा कैप्चर फार्मेट को सही से भरे जाने का प्रशिक्षण दिया। सहायक वित्त व लेखाधिकारी मनोज तिवारी, प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी, शैलेश सिंह, जयनारायन दुबे, उपेंद्र नाथ राय, उस्मान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें