फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिशन पहचान’ में दिखाई मेधा

विज्ञापन
बड़रांव ब्लाक में मिशन पहचान परीक्षा में सफल बच्चे। - फोटो : mau
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा विभाग की आेर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शुक्रवार को सभी ब्लाकों में ‘मिशन पहचान परीक्षा’ कराई गई। इसमें 1504 विद्यालयों के 10528 विद्यार्थी शामिल हुए।  प्रत्येक ब्लाक से चयनित 14 बच्चे जिला स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है। विभाग की तरफ से  शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय मिशन परीक्षा आयोजित की गई। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से चार तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय से तीन मेधावी छात्र छात्राओं न परीक्षा में प्रतिभाग किया।  मूल्यांकन कार्य के बाद ब्लाक से 14 मेधावी छात्र छात्राओं को चयनित किया गया।  27 फरवरी को आयोजित जिलास्तरीय परीक्षा के लिए प्रत्येक ब्लाक से कुल 140 मेधावी शामिल होंगे। परीक्षा में बनाए गए नोडल अधिकारियों तथा सचल दस्ता तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया।  

अमिला : रामलगन गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित परीक्षा में 583 बच्चे शामिल हुए। वित्त व लेखाधिकारी मनोज तिवारी की निगरानी में परीक्षा हुई।   मधुबन :  सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित परीक्षा में 705 के सापेक्ष 697 बच्चे शामिल हुए। वहीं, दोहरीघाट ब्लाक की परीक्षा टैगोर पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें 592 बच्चे शामिल हुए। फतहपुर मंडाव ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय लधुवाई की श्रेया ने 50 में 50 अंक हासिल किया। बीईओ फतहपुर मंडाव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मिशन पहचान परीक्षा से केवल बच्चों की पहचान नहीं बल्कि शिक्षकों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के सभी स्कूलों के आयोजित मिशन पहचान परीक्षा में 610 बच्चों ने भागीदारी की। परीक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, धनज्ञय सिंह, राजेश राम स्वतंत्र श्रीवास्तव, ममता, बंशराज राम, रामनिवास मौर्य आदि मौजूद थीं। कोपागंज ब्लाक के बीएसएस महाविद्यालय पर बीईओ रामप्यारे राम की देखरेख में परीक्षा हुई। इसमें 91 विद्यालयों से 480 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विनोद कुमार, रमाकांत राय, साधना यादव, ओम प्रकाश राजभर, अशोक यादव, राजाराम, फणीन्द्र राय, मुन्ना सिंह, संजय कुमार, अरविंद पांडेय आदि रहे।

रानीपुर ब्लॉक के 199 स्कूलों की परीक्षा मुखई स्मारक इंटर कॉलेज में हुई। इसमें 738 बच्चे उपस्थित रहे। इस दौरान बीईओ रजनीश कुमार सिंह और अशोक कुमार गौतम ने सर्वोच्च अंक पाने वालों को पुरस्कृत किया। इसी तरह घोसी ब्लॉक के स्कूलों की परीक्षा सर्वोदय पीजी कॉलेज में हुई। इसमें 624 ने बच्चों ने भाग लिया। अंत में 36 विद्यार्थियों को एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर और बीईओ संजीव सिंह पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें