फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरे

विज्ञापन
नगर के बाल निकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : mau
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना में सीआरपीएफ के जवानों की मौत से जनपदवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। विभिन्न राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों की तरफ से  आतंकवाद तथा पाकिस्तान का पुतला फूंककर आक्रोश प्रकट किया गया।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाक प्रायोजित आतंकवादी हमले से  आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर से आतंकवाद की अर्थी निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए बाल निकेतन तिराहा पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी द्विग्विजय सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। भारतीय जनता पार्टी के  कार्यालय पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय के पास पाकिस्तान तथा पाकिस्तान तथा आतंकवाद का पुतला फूंका।  आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर रमेश राय, संतोष वर्मा, विनोद वर्मा, कैलाश मद्धेशिया आदि शामिल रहे। गांव बचाओ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतंकी घटना के विरोध में पुतला फूंका। पुतला दहन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जगरनाथ सिंह, रामानंद आदि शामिल रहे।  

घोसी : फुलवामा में सीआरपीएफ के दस्ते पर हुए हमले से आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी तथा  जनवादी किसान सभा के लोगों  ने पाकिस्तान तथा  आतंकवाद का पुतला फूंका। जिलापंचायत सदस्य अवधेश बागी के नेतृत्व में घोसी बस स्टेशन से पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फुककर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी, रुआब खान, राजेश मंडेला आदि शामिल रहे।  हिंदू युवा वाहिनी घोसी ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के फुलवामा में सीआरपीएफ के दस्ते पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमला करने से आक्रोशित होकर पकड़ी मोड़ से पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए घोसी तहसील मुख्यालय पहुंच कर पाकिस्तान  का पुतला फूंका। इस अवसर पर  महावीर विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सैनिको की निर्मम हत्या से आक्रोशित तहसील संघ के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान व आंतकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। साथ ही तहसील बार के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार किया।तहसील बार संघ के अध्यक्ष सुदर्शन मौर्य व बार मंत्री खालिद कमाल के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका।  

दोहरीघाट : युवा विकास मंच की तरफ से  आतंकवाद का पुतला फूंका। कोपागंज ः   पुलवामा जम्मू कश्मीर श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को कोपागंज नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वोट पहले रोक दो पाकिस्तान को ठोक दो के नारों के साथ भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र  गुप्ता के नेतृत्व में आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला थाना मोड़  पर फूंक विरोध जताया। सर्व प्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्वा चौक से चुनाव पहले रोक दो पाकिस्तान को ठोक दो व पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद आदि का नारा लगाते हुए भाजपा के प्रदेश युवा वयापार मण्डल के मंत्री डॉ. वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पूरे नगर में भ्रमण किया।  और आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला बनाकर एक जुलूस की शक्ल में निकले और नारा लगाते हुए थाना मोड़ स्थित चौक पर पहुंचे जहां आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें