फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी ने किया विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी जोन के प्रबंध निदेशक डॉ. सरोज कुमार ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के के 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने ओवरलोड लाक सीट, विद्युत ट्रांसफार्मर, स्विचयार्ड, उपस्थिति पंजिका, विद्युत पैनल की जांच की। एसडीओ एमके आर्य को निर्देश दिया कि रोस्टिंग के अनुसार क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। विद्युत फाल्ट आने पर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता तथा बिजली कर्मचारियों को तत्काल भेज कर सही कराया जाए। बिलों का भुगतान नियमानुसार हो जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को मिले। इस दौरान अवर अभियंता राजेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, उमेश यादव, चंद्र भूषण यादव, अवर अभियंता एसके गुप्ता, अरविंद कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें