बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 59वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में नगर के बुनकारी कालोनी में मनाया गया।
इस अवसर पर 59 किग्रा का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती के लंबी उम्र की कामना की। मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर सीताराम भारती ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है।
जिलाध्यक्ष राजविजय, मुहम्मदाबादगोहना विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद, घोसी नगरपंचायत चेयरमैन वसीम एकबाल, मऊ सदर प्रत्याशी भीम राजभर, मिठाई लाल गौतम, अजय राजभर, हरिनाथ, राधेश्याम मौर्या, रमेश कुमार, कन्हैया, हरिश्चंद्र यादव आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।