जिले में शीतलहर और कोहरा का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी हुई। लगभग आठ बजे तक घना कोहरा छाए रहने से लगभग सात मीटर से दूर की वस्तु दिखाई नहीं दे रही थी।
भीषण ठंड पड़ने के चलते जिला प्रशासन की तरफ से सात जनवरी तक नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं।
प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति धीमी रही। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर जाते देखे गए। सुबह लगभग नौ बजे के बाद थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन सूरज बादलों में छिप गए।
लोग दिन भर ठिठुरते रहे। अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते देखे गए। ठंड के चलते बाजारों में आवाजाही कम रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान स्थिर रहा लेकिन तीन वर्ष की तुलना में छह जनवरी का दिन ठंडा रहा। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया रहा। घना कोहरा के चलते प्रमुख मार्गो पर सुबह लगभग आठ बजे तक सन्नाटा की स्थिति रही।
मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। धूप न निकलने के चलते बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
आद्रता 70 प्रतिशत रही। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
छह जनवरी 2026 को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। छह जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। छह जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।