मां की ममता: बृहस्पतिवार को गर्मी के बीच नगर के सहादतपुरा में अपने बच्चे को दुपट्टे से ढक कर ले
बृहस्पतिवार की देर रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने के बाद भी शुक्रवार को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। तेज धूप और गर्मी के कारण सुबह से ही लोग बेहाल नजर आए।
पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाई और दिनभर पसीना बहता रहा। बिजली के अप-डाउन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क पर निकले लोग तेज धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन धूप-छांव का सिलसिला लगातार जारी रहा। सुबह लगभग आठ बजे ही धूप तेज हो गई और दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस बढ़ती गई।
दोपहर तक नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम हो गई। नगर क्षेत्र में लगातार बिजली के अप-डाउन से लोगों का हाल बेहाल रहा। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर नजर आए। मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।
तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 52 प्रतिशत रही, जबकि हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा रही। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
तारीख
अधिकतम न्यूनतम
26 जून
38
31
25 जून
40
31
24 जून
41
30
23 जून 40
29
22 जून 38
29
21 जून 41
31
20 जून 40
32