फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश बाद दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए नगर के सहादतपुरा में स्कूटी पर गमछा का सहारा लेकर जाते युवक।संवाद
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर के समय तेज धूप रहने के चलते प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

गत बृहस्पतिवार को तड़के तेज आंधी के साथ बारिश होने के बाद तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे से ही धूप काफी तीखी महसूस हो रही थी।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। दिनभर धूप-छांव का दौर चलता रहा। दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोग जुकाम, बुखार, खांसी, पेटदर्द, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 54 प्रतिशत रही, जबकि 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। तेज धूप के चलते रिक्शा चालक, ठेला चालक, निर्माण कार्य में लगे मजदूर, फुटपाथ विक्रेता और बाजार आने वाले लोग राहत के लिए पेड़ों की छांव तलाशते दिखाई दिए।
विज्ञापन

तेज धूप के कारण लोगों को कामकाज करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें