फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आर्यन और राजरतन के अर्धशतक से जीती मऊ की टीम

विज्ञापन
नगर के सहातदपुरा ​स्थित क्रि​केट मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बुधवार को सीपीसी गाजीपुर और मऊ टीम के अंडर-16 खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें मऊ ने गाजीपुर को दो विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच में सीपीसी गाजीपुर के कप्तान आदर्श राय ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम का पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद दिव्यांश सिंह ने 20 रन और आदर्श राय ने 46 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की।



दोनों के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी टूटते ही 100 रन के भीतर छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद आकाश यादव ने 71 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। नतीजा यह रहा कि टीम 20.4 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


मऊ की ओर से गेंदबाज आर्यन प्रजापति ने तीन विकेट लिए। आयुष महतो और राजवीर को दो-दो विकेट मिले, जबकि राजा चौहान, अमन गुप्ता और फरहान असलम को एक-एक विकेट मिला।

224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ टीम के ओपनर बल्लेबाज फरहान और आर्यन ने अर्धशतकीय साझेदारी कर जीत की नींव रखी। फरहान असलम ने 24 रन, आर्यन प्रजापति ने 61 रन, राजरतन ने 66 रन, राजवीर ने 22 रन और अंकित प्रजापति ने 14 रन बनाए।



मऊ टीम ने 26.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 226 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। गाजीपुर की ओर से गेंदबाज विशेष ने तीन विकेट लिए। पीयूष सिंह और नितेश राव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सूरज विश्वकर्मा को एक विकेट मिला।

मैच के मैन ऑफ द मैच मऊ टीम के आर्यन प्रजापति रहे, जिन्होंने तीन विकेट लेने के साथ 61 रन भी बनाए। मैच के अंपायर पवन यादव और सत्यम पाण्डेय रहे, जबकि स्कोरिंग रोहित ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें