फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः ड्रोन से दो गांवों में हुआ सर्वे, संपत्ति पर मालिकाना हक दिलाने के लिए पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की स्वामित्व योजना को लेकर तहसील प्रशासन ने बुधवार को मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र के लारपुर और तड़ियांव गांव में में ड्रोन से सर्वे किया। वर्तमान में ग्राम पंचायतों का सरकारी और कृषि से संबंधित भूमि का ही ब्योरा शासन और प्रशासन के पास उपलब्ध है। गांव में बने घरों, आवासीय भूमि के अभिलेख अभी तक नहीं बने हैं।
विज्ञापन

गांवों में अक्सर संपत्ति विवाद, जमीन, खेत को लेकर झगड़े सामने आते हैं। अधिकांश ग्रामीणों के पास संपत्ति को लेकर कोई रिकार्ड नहीं है। संपत्ति पर मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत के मकानों और आवासीय भूमि का सर्वे कराकर अभिलेख तैयार कराने और ग्रामीणों को मालिकाना हक देने की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में बुधवार को कोपागंज क्षेत्र के लारपुर और तड़ियांव गांव में लेखपाल धर्मेंद्र राजभर सहित कर्मचारियों की टीम ने ड्रोन से सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें