100 मीटर दौड़ में सपना गुप्ता का हुआ चयन।
- फोटो : MAU
मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र के इंदारा गांव निवासी सपना गुप्ता का चयन नेशनल 100 मीटर दौड़ अंडर-19 प्रतियोगिता में हुआ है। इससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सपना एथलीट में अव्वल आती रही हैं।
सपना का चयन नेशनल 100 मीटर दौड़ के लिए पंजाब के पटियाला में होने वाले 15 से 19 मार्च तक चलने वाले अंडर-19 में हुआ है। ट्रायल मेरठ में हुए 54वीं राज्य एथलीट चैंपियनशिप में हुई। जो 11 जनवरी से 13 जनवरी के बीच कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ था। इसमें सपना 100 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 200 मीटर में द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी दौरान सपना का चयन राष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप में हुआ। सपना ने इसका श्रेय अपने कोच रमेश सिंधु और परिवारीजनों को दिया है। सपना के पिता संजय गुप्ता सब्जी विक्रेता हैं। सपना अपना करियर मऊ स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू की थीं। सपना जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय और स्टेट चैंपियनशिप में मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। आंध्र प्रदेश में गोल्ड मेडल भी प्राप्त कर चुकी हैं।