कोपागंज। स्थानीय कस्बा के मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी युवक की शुक्रवार की रात बाइक से आजमगढ़ से घर आते समय सठियांव के पास कार की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बा के दोस्तपुरा मुहल्ले के निवासी अंसार का मझला पुत्र अदनान (20 ) शुक्रवार की दोपहर अपनी बाइक से रिश्तेदार से मिलने आजमगढ़ गया था। शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे आजमगढ़ से घर आ रहा था। इसी दौरान आजमगढ़ के सठियांव के पास कार की टक्कर से अदनान गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। अदनान के दो भाई और दो बहनें हैं। अदनान का बड़ा भाई सैफ और पिता अंसार विदेश में काम करते हैं। दोनों इस वक्त घर ही है।