फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बेकाबू कार, हादसे में तीन घायल; एक की हालत गंभीर

Tue, 01 Apr 2025 01:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ के पास सड़क हादसा हुआ। ट्रक से कार की टक्कर हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
ट्रक में भिड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के बाबा थानीदास मोड़ के पास सोमवार की रात फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बेकाबू कार टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, इसमें चालक की हालात गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बाबा थानीदास मोड़ से आगे करीब 200 मीटर रामजानकी मंदिर के पास हाईवे पर मरम्मत कार्य के लिए आधा रास्ता को डाइवर्जन कर मेटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस बीच एक ट्रक सोमवार की देर रात गोरखपुर की तरफ जा रहा था। जहां स्टीयरिंग फेल होने के चलते ट्रक डिवाइडर से टकराकर खराब हो गया। 

इस बीच दो घंटे बाद यानी 12:00 बजे एक अल्टो कार बेकाबू होकर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में कार चालक और दो लोग घायल हो गए। घायल चालक की पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी प्रिंस सोनकर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रिंस को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें